
राजस्थान: चलती कार से उठी चिंगारी, धूं-धूं कर बीच सड़क पर जली, दंपति ने सूझबूझ से बचाई जान
AajTak
राजस्थान के करौली में चलती कार में लगी आग लग गई. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. कार में सवार लोगों ने किसी तरह से कार से निकलकर अपनी जान बचाई. इस हादसे में कार में सवार परिवार के सभी लोगों की जान बच गई.
राजस्थान के करौली में चलती कार में लगी आग लग गई. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. कार में सवार लोगों ने किसी तरह से कार से निकलकर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से कार में आग लगी थी. कार में सवार परिवार ग्रेटर नोएडा से अपनी रिश्तेदारी में बड़ापुरा गांव जा रहा था. कार आचानक रास्ते में बंद हो गई और बोनट से चिंगारी निकलने लगी. तुरंत ही दंपति ने अपने बच्चों को कार से बाहर निकाला और अपनी जान बचाई.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












