
राजस्थान: ऑपरेशन के डर से अस्पताल की खिड़की तोड़कर भागी गर्भवती महिला, 10 किलोमीटर दूर मिली
AajTak
बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के राजकीय अस्पताल के लेबर रूम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पर भर्ती एक गर्भवती महिला ऑपरेशन के डर से मातृ एव शिशु विंग से खिड़की की जाली हटाकर वहां से कूदकर भाग गई.
राजस्थान के बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के राजकीय अस्पताल के लेबर रूम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पर भर्ती एक गर्भवती महिला ऑपरेशन के डर से मातृ एव शिशु विंग से खिड़की की जाली हटाकर वहां से कूदकर भाग गई. इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला को सिजेरियन डिलवरी कराये जाने का डर था. इसलिए वो वार्ड की खिड़की की जाली को तोड़कर भागी. लेकिन पुलिस ने 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर पकड़ लिया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












