
राजस्थानः नशे में धुत हेड कॉन्स्टेबल ने 2 महिलाओं को थाने में बंधक बनाकर पीटा
AajTak
राजस्थान के भरतपुर जिले (Rajasthan Bharatpur) में कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में दो महिलाओं को पकड़कर थाने में बंद कर दिया. इसके बाद उनके साथ मारपीट की. सूचना पर एएसपी ने हेड कॉन्स्टेबल का मेडिकल कराने के निर्देश दिए.
राजस्थान के भरतपुर जिले (Rajasthan Bharatpur) में कथित रूप से एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में वर्दी का रौब दिखाते हुए 2 महिलाओं को थाने में बंद कर दिया. इसके बाद थाने में महिलाओं को पटा से जमकर पीटा गया. आरोप है कि पुलिसकर्मी जब महिलाओं को लेकर थाने पहुंचा तो महिला पुलिस साथ नहीं थी. दोनों महिलाओं को थाने में बंद कर शराब के नशे में महिलाओं के साथ मारपीट की सूचना पर ASP राजेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मी को जब मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था तो वह पुलिस अधिकारियों की गाड़ी के सामने लेटकर ड्रामा करने लगा.
जानकारी के अनुसार, यह मामला रूपबास थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि पुलिस हेड कॉन्स्टेबल दिगंबर सिंह शराब के नशे में जमीन विवाद की तफ्तीश करने नगला हवेली गांव पहुंचा था. वहां जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे विजय सिंह व उसकी पत्नी और छोटे भाई की पत्नी को पुलिसकर्मी ने मारते-पीटते हुए जीप में बैठा लिया. इसके बाद वह थाने लेकर पहुंचा. थाने में दिगंबर सिंह ने महिलाओं के साथ मारपीट की. इस घटना की सूचना जब पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह को मिली तो उन्होंने जांच के लिए ASP राजेंद्र वर्मा को भेजा.
यह भी पढ़ें: झारखंड: दारोगा पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, FIR दर्ज होने के बाद सस्पेंड
थाने पहुंचकर ASP ने पुलिसकर्मी दिगंबर सिंह का मेडिकल कराने के लिए निर्देश दिए. जब पुलिस अधिकारी दिगंबर सिंह को मेडिकल कराने के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी पुलिसकर्मी ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया. पुलिस की जीप के आगे लेट गया. एएसपी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि हेड कॉन्स्टेबल दिगंबर सिंह किसी तफ्तीश में गया था, वहां से दो महिलाओं और एक व्यक्ति को उठाकर थाने में बंद कर दिया है, उनके साथ मारपीट की है.
ASP ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज की गई है. दूसरी तरफ इस मामले की विभागीय जांच भी की जाएगी. इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. वहीं पीड़ित महिलाओं ने बताया कि हम अपनी जमीन पर निर्माण कर रहे थे, यह जमीन हमने खरीदी थी. पुलिसकर्मी दिगंबर सिंह मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी. जब विरोध किया तो मारपीट कर हमको खींचकर थाने में बंद कर दिया. यहां थाने में मारपीट की गई और गाली गलौज की गई.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







