
राजशाही समर्थकों का हौसला बढ़ाने सड़क पर उतरीं पूर्व क्राउन प्रिंसेस हिमानी शाह, आम जनता में दिखा उत्साह
AajTak
हिमानी शाह का सड़क पर आना विपक्ष के उन सवालों का भी जवाब है, जो यह कहते हैं कि जिस राजसंस्था की फिर से बहाली के लिए उनके समर्थक सड़कों पर पुलिस की लाठियां खा रहे हैं.
नेपाल (Nepal) में राजशाही की वापसी को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे अपने समर्थकों का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व क्राउन प्रिंसेस हिमानी शाह भी सड़क पर आ गईं. अपने बेटे के साथ सड़क पर समर्थकों के बीच पहुंची हिमानी को देख कर लोगों में काफी उत्साह नजर आया. राजदरबार हत्याकांड की 24वीं बरसी पर दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
पहले यह आयोजन राजदरबार के अंदर ही करना था लेकिन सरकार ने राजपरिवार के सदस्यों को उसी राजदरबार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी, जिस राजदरबार में रह कर शाह परिवार 240 वर्षों तक शासन चलाया था.
सरकार द्वारा राजदरबार में कार्यक्रम की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद पूर्व क्राउन प्रिंसेस हिमानी शाह ने काठमांडू के कमलादी में रहे गणेश मंदिर में इसका आयोजन किया.
सड़क पर अपने समर्थकों के बीच हिमानी शाह का आना एक बार फिर से राजशाही की वापसी के लिए संघर्ष की शुरुआत मानी जा सकती है. हजारों समर्थकों के बीच शालीनतापूर्वक मुस्कुराते हुए सबका अभिवादन स्वीकार करती नजर आईं.
हिमानी शाह का सड़क पर आना विपक्ष के उन सवालों का भी जवाब है, जो यह कहते हैं कि जिस राजसंस्था की फिर से बहाली के लिए उनके समर्थक सड़कों पर पुलिस की लाठियां खा रहे हैं. उस राजसंस्था का कोई भी सदस्य कभी भी उनके साथ सड़क पर क्यों नहीं आता? अपने बीच राजपरिवार के सदस्यों को देख कर समर्थकों और आम जनता में काफी उत्साह देखा गया.
यह भी पढ़ें: नेपाल में फिर हंगामा, राजशाही बहाल करने की मांग, पूर्व डिप्टी पीएम को पुलिस ने सड़क पर घसीटा, काठमांडू बंद का ऐलान

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









