
'राजनीति में कोई दखल नहीं', बांग्लादेश की सेना ने खारिज किया छात्र-नेतृत्व वाले NCP के आरोप
AajTak
राजनीति में दखल के आरोपों को बांग्लादेश की सेना ने हास्यास्पद बताया है. बांग्लादेश में नवगठित छात्र-नेतृत्व वाली पार्टी नेशनल सिटीजन पार्टी ने आरोप लगाया था कि सेना पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को पुनर्वासित करने की योजना बना रही है. सेना ने आरोपों को पॉलिटिकल स्टंट भी करार दिया है.
बांग्लादेश की सेना ने नवगठित छात्र-नेतृत्व वाली पार्टी नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के आरोपों को खारिज कर दिया है. रविवार को सेना ने बयान जारी कर कहा है कि एनसीपी द्वारा लगाए गए आरोप हास्यास्पद है. एनसीपी ने आरोप लगाया था कि सेना देश से बेदखल कर दी गई पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को पुनर्वासित करने की योजना बना रही है.
जातीय नागरिक पार्टी का प्रदर्शन
नेशनल सिटीजन पार्टी ने राजधानी ढाका स्थित ढाका विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया था. यहां प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने संकल्प लिया था कि वे किसी भी कीमत पर सेना की कथित रूप से पीछे से चल रही साजिश को नाकाम करेंगे. सेना मुख्यालय ने स्वीडन स्थित बांग्लादेश-केंद्रित न्यूज आउटलेट नेट्रो न्यूज को जारी एक बयान में कहा, "यह सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट था."
सेना ने कहा कि 11 मार्च को सेना प्रमुख जनरल वाकर उज जमान ने एनसीपी नेताओं हसनत अब्दुल्ला और सरजिस आलम से ढाका छावनी में अपने आवास पर मुलाकात की थी. हालांकि, यह सिर्फ 'शिष्टाचार मुलाकात' थी.
यह भी पढ़ें: क्या बैंकॉक में मोहम्मद यूनुस से मिलेंगे PM मोदी? बांग्लादेश के अनुरोध पर ये बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
यह बयान तब आया जब एनसीपी ने सेना पर राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाया है. एनसीपी नेता हसनत अब्दुल्ला ने दावा किया कि सेना 'परिष्कृत' अवामी लीग को पुनर्वासित करने की कोशिश कर रही है. ढाका विश्वविद्यालय परिसर में एनसीपी की रैली में, अब्दुल्ला के समर्थकों ने सेना प्रमुख के खिलाफ नारों के साथ-साथ हसीना और उनके 'सहयोगियों' को फांसी देने की मांग की.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












