
राजनीतिक डेब्यू करेंगे टीचर अवध ओझा, आज AAP में हो सकते हैं शामिल
AajTak
शिक्षाविद अवध ओझा (Avadh Ojha) आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस कॉन्फ्रेंस में वह शिक्षा सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि इसी कॉन्फ्रेंस में वह ओझा के पार्टी में शामिल होने का ऐलान करेंगे.
शिक्षाविद और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा (Avadh Ojha) आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. कहा जा रहा है कि AAP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया जाएगा.
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस कॉन्फ्रेंस में वह शिक्षा सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि इसी कॉन्फ्रेंस में वह अवध ओझा के पार्टी में शामिल होने का ऐलान करेंगे.
उत्तर प्रदेश के गोंडा से ताल्लुक रखने वाले अवध ओझा UPSC टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं. वह यूपीएससी एस्पिरेंट्स के बीच ओझा सर के नाम से लोकप्रिय हैं. उनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है. उनकी शुरुआती शिक्षा गोंडा में ही हुई. उन्होंने अपना ग्रेजुएशन गोंडा के फातिमा इंटर कॉलेज से किया.
दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी हो या बीजेपी-कांग्रेस, सभी दलों के नेताओं ने लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया कि वह विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी. इससे साफ हो गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है.
आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने आजतक को बताया कि AAP विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी और सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को खड़ा करेगी.
इससे पहले शनिवार को ही दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी करने का ऐलान किया था. 70 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर आम आदमी पार्टी में मंथन जारी है. इससे पहले पार्टी अपने 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






