
राखी सावंत ने सड़क पर फैंस को सिखाया डांस, वायरल हो रहा वीडियो
AajTak
राखी सावंत का एक नया म्यूजिक वीडियो हाल ही में रिलीज हुआ है. इस म्यूजिक वीडियो का नाम ड्रीम में एंट्री है. राखी इस गाने के स्टेप्स फैंस को सिखा रही हैं और गलती करने पर डांट भी रही हैं. राखी सावंत और उनके फैंस उनके जिम के बाहर खड़े हैं. उनकी बातें हंसाने वाली हैं.
राखी सावंत को उनके बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता है. राखी सावंत हमेशा से ही फैंस का मनोरंजन करती आई हैं. उनकी हरकतें लोगों को खूब हंसाती हैं. अब राखी सावंत का एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में राखी अपने फैंस को रोड पर डांस सिखाती नजर आ रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












