
रमजान में सऊदी अरब से बुरी खबर! मक्का जा रही बस का एक्सीडेंट, 20 की मौत
AajTak
रमजान के पहले हफ्ते में ही सऊदी अरब में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उमरा करने जा रहे 20 मुसलमानों की मौत हो गई है. बस पहाड़ी रास्तों से होकर जा रही थी तभी ब्रेक फेल होने की वजह से एक पुल से टकरा गई और उसमें आग लग गई. मरने वालों में कई देशों के लोग शामिल हैं.
इस्लाम के पवित्र महीने रमजान के पहले हफ्ते में ही सऊदी अरब से एक बेहद बुरी खबर आई है. इस्लामिक देश में तीर्थयात्रियों को उमरा के लिए पवित्र शहर मक्का ले जा रहे एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है और दो दर्जन से अधिक घायल हुए हैं. यह दुर्घटना सोमवार को हुई जिसमें बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण वो पुल से टकरा गई और उसमें आग लग गई.
सऊदी अरब के दक्षिणी राज्य असीर में हुई इस दुर्घटना ने इस्लाम के सबसे पवित्र शहरों मक्का और मदीना में मुसलमानों के जाने से जुड़ी चुनौतियों को उजागर किया है.
रमजान के महीने में लाखों मुसलमान उमरा के लिए मक्का शहर का रुख करते हैं. इस कारण सऊदी की सड़कें काफी व्यस्त हो जाती हैं और कई दुर्घटनाएं सामने आती हैं. इस दौरान सऊदी अरब में ट्रैफिक जाम की भी समस्या आती है.
सऊदी मीडिया के मुताबिक, हादसा असीर प्रांत में 14 किमी लंबी अकबत शार रोड पर सुबह करीब 4 बजे हुआ. सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, यह सड़क पहाड़ों से होकर गुजरती है जिसमें 11 सुरंगे और 32 पुल हैं बस एक पुल से गुजरते हुए ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
मरने वालों में कई देशों के मुसलमान शामिल
सऊदी अरब की अल-अखबारिया चैनल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, 'हमें अब तक जो प्रारंभिक जानकारी मिली है, उसके अनुसार इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 20 तक पहुंच गई है और घायलों की कुल संख्या लगभग 29 है.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










