
रन्या राव की गिरफ्तारी के बाद सामने आई पहली तस्वीर, DRI बोला- एक्ट्रेस एक साल में 27 बार दुबई गईं
AajTak
रन्या राव के वकील ने DRI के इस रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एजेंसी को पहले उनसे पूछताछ करनी थी, तब उन्होंने ऐसा नहीं किया और उन्हें न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया. अब जब उन्होंने जमानत की अर्जी लगाई है, तो अचानक उनकी कस्टडी की मांग की जा रही है, जो बेहद संदेहजनक है.
गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार की गईं कन्नड़ एक्ट्रेस रन्या राव की हिरासत में पहली तस्वीर सामने आई है. इस मामले में आर्थिक अपराध अदालत (Economic Offences Court) ने उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिससे उनकी कानूनी स्थिति फिलहाल अधर में लटक गई है.
डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने रन्या राव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस साल 27 बार दुबई की यात्रा कर चुकी हैं, जो कि उनके खिलाफ संदेह को और गहरा करता है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान DRI के वकील ने कहा कि इस पूरे मामले की तह तक जाने और यह समझने के लिए कि आखिर प्रोटोकॉल का उल्लंघन कैसे हुआ और गोल्ड स्मगलिंग की साजिश कैसे रची गई, उनकी कस्टडी बेहद जरूरी है.
वहीं, रन्या राव के वकील ने DRI के इस रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एजेंसी को पहले उनसे पूछताछ करनी थी, तब उन्होंने ऐसा नहीं किया और उन्हें न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया. अब जब उन्होंने जमानत की अर्जी लगाई है, तो अचानक उनकी कस्टडी की मांग की जा रही है, जो बेहद संदेहजनक है.
रन्या राव के वकील ने यह भी बताया कि उनकी लैपटॉप पहले ही जब्त किया जा चुका है, जिसका डेटा एजेंसी के पास मौजूद है. ऐसे में दोबारा कस्टडी की जरूरत क्यों पड़ रही है, यह समझ से परे है. इस हाई-प्रोफाइल केस में अब सभी की नजरें शुक्रवार को आने वाले जमानत के फैसले पर टिकी हैं. यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और रन्या की गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल मची हुई है.
बता दें कि एक्ट्रेस रन्या राव पिछले रविवार शाम को दुबई से बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थीं. एयरपोर्ट पर उनकी मदद के लिए पहले से ही बसवराजू नाम का एक पुलिस कांस्टेबल तैयार था. उसी की मदद से एक्ट्रेस ने सिक्योरिटी चेक से बच निकलने की कोशिश की, लेकिन डीआरआई की टीम उन पर पहले से ही नजर बनाए हुई थी, जिन्होंने उन्हें रोक लिया और सोने की खेप के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








