
रणवीर से पहले दीपिका डिलीट कर चुकीं वेडिंग फोटो, प्यार सच्चा फिर क्यों होती है ब्रेकअप की चर्चा?
AajTak
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण संग शादी की अपनी सारी तस्वीरें हटा दी हैं. इसके साथ-साथ उन्होंने जनवरी 2023 से पहले शेयर की सभी फोटोज और वीडियो को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है. इसे लेकर इंटरनेट पर हलचल मच गई है.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फैंस की फेवरेट है. लेकिन दोनों के रिश्ते में अक्सर उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. रणवीर और दीपिका अपने फैंस को कपल गोल्स देते आए हैं. उनकी प्रेम कहानी किसी फेयरीटेल से भी कम नहीं है. लेकिन उनके रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चाएं भी होती रही हैं. कभी तलाक की अफवाह, दीपिका का 'कॉफी विद करण' पर बताना कि उनका रिश्ता सीरियस नहीं था या फिर कुछ और. कुछ न कुछ उनको लेकर सुनने को मिलता ही रहता है. इस बीच अब रणवीर सिंह ने एक और शॉकिंग काम कर दिया है.
रणवीर ने डिलीट की फोटो
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण संग शादी की अपनी सारी तस्वीरें हटा दी हैं. इसके साथ-साथ उन्होंने जनवरी 2023 से पहले शेयर की सभी फोटोज और वीडियो को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है. इसके पीछे का कारण क्या है ये कोई नहीं जानता. लेकिन कयास लगाने वाले मान रहे हैं कि शायद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. ये बात इसलिए भी शॉकिंग है क्योंकि दीपिका प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही रणवीर और अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हो गया, जो रणवीर ने शादी की फोटोज ही हटा दीं.
दीपिका ने भी हटाई थीं तस्वीरें
रणवीर सिंह से पहले 31 दिसंबर 2020 को दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को खाली कर दिया था. उन्होंने अपनी शुरुआत से लेकर 2020 के अंत तक की सभी फोटोज और वीडियो को हटा दिया था. एक्ट्रेस का कहना था कि वो 2021 के साथ अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर रही हैं. उन्होंने 2020 के मुश्किल वक्त को न याद करने की बात कही थी. दीपिका का कहना था कि इतने भयानक साल को बिताने के बाद अब वो मुड़कर उसे नहीं देखना चाहती हैं. हालांकि इस बात में बाद में ट्विस्ट भी आया था.
कटरीना की शादी पर दीपिका का पोस्ट

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












