
रणवीर सिंह के बाद Asim Riaz ने करवाया न्यूड फोटोशूट, फैंस के उड़ गए होश, बोले- हाय गर्मी
AajTak
रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस बीच बिग बॉस फेम आसिम रियाज ने अपनी न्यूड फोटोज शेयर कर तहलका मचा दिया है. फिटनेस फ्रीक आसिम रियाज अपनी रिप्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं. आसिम की फिट बॉडी ने सभी के होश उड़ा दिए हैं.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का न्यूड फोटोशूट सोशल मीडिया से लेकर पॉलिटिकल डिबेट्स तक में छाया हुआ है. एक के एक बॉलीवुड सेलेब उनके इस न्यूड लुक पर रिएक्शन दे रहे हैं. किसी का कहना है कि रणवीर का न्यूड फोटोशूट आर्ट है, तो किसी ने कहा कि लड़कियों को आंखें सेकने के लिए भी कुछ चाहिए. इस बीच अब बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज (Asim Riaz) ने अपना न्यूड फोटोशूट शेयर किया है.
आसिम ने करवाया न्यूड फोटोशूट
फिटनेस फ्रीक आसिम रियाज अपनी रिप्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं. इनमें उन्हें न्यूड पोज करते देखा जाता सकता है. आसिम की फिट बॉडी ने सभी के होश उड़ा दिए हैं. उन्होंने कैप्शन में बताया कि यह 2017 का फोटोशूट है.
आसिम को देख यूजर्स खुश
आसिम रियाज लगातार अपने न्यूड फोटोज को शेयर कर रहे हैं. लेटेस्ट फोटो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रणवीर से प्रेरणा लेते हुए.' इसपर कुछ यूजर्स ने मजे भी लेने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'रणवीर भाई ने सबको बिगाड़ दिया. दूसरे ने लिखा, 'भाई कुछ ज्यादा नहीं हो गया?' एक और ने लिखा, 'हाय गर्मी.' ढेरों फैंस ने फायर और हार्ट इमोजी भी कमेंट की हैं. फैंस आसिम के इस अवतार को देख काफी खुश गए हैं.
रणवीर सिंह की बात करें तो उन्होंने पेपर मैगजीन के लिए अपना न्यूड फोटोशूट करवाया था. इस फोटोशूट के सामने आते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया था. मैगजीन से बातचीत में रणवीर ने कहा था कि वह स्टाइलिश कपड़े पहनना और अच्छा खाना खाना पसंद है. अगर किसी को उनसे कोई दिक्कत है तो वह भाग में जा सकता है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












