
रणबीर से पहले कपूर परिवार का ये मेंबर बनेगा दूल्हा! दुल्हन बनेगी बॉलीवुड एक्ट्रेस
AajTak
सूत्र ने बताया- 'आदर और तारा एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, उन्होंने रिश्ते के अगले पड़ाव तक जाने के लिए अपना पूरा समय लिया है. और अब वे इस प्वाइंट पर पहुंच चुके हैं.'
लवबर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का काफी बज बना हुआ है. खबर है कि दोनों सेलेब्स अगले साल अप्रैल के बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन उनकी शादी की शहनाई से पहले रणबीर के कजिन आदर जैन सेहरा पहनने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो आदर जैन और तारा सुतारिया, रणबीर और आलिया से पहले सात फेरे लेने वाले हैं.
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर और आलिया अगले साल मई-जून में शादी करने वाले हैं. और उनकी शादी से पहले तारा और आदर साल के शुरुआती महीनों में एक-दूसरे का दामन हमेशा के लिए थामने वाले हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












