
रणबीर कपूर-रणवीर सिंह, किसके साथ अगली फिल्म करना चाहती हैं कृति सेनन?
AajTak
कृति से इंडिया टुडे ई-माइंड रॉक्स 2021 में सवाल पूछा गया कि वे रणबीर और रणवीर में से किसके साथ काम करना पसंद करेंगी? इस सवाल का जवाब कृति सेनन नहीं दे पाईं. कृति ने कहा कि वे दोनों ही एक्टर के साथ काम करना पसंद करेंगी.
कृति सेनन ने अपने 7 साल के फिल्मी करियर में कई पॉपुलर हीरो के साथ काम किया है. मगर अभी तक वे इंडस्ट्री को मोस्ट डैशिंग और टैलेंटेड एक्टर्स रणबीर कपूर और रणवीर सिंह संग काम नहीं कर पाई हैं. हालांकि कृति दोनों के साथ काम करना चाहती हैं. ऐसे में जब कृति से पूछा गया कि वे इन दोनों में से किसके साथ काम करना पसंद करेंगी तो जाहिर सी बात है कृति के लिए इसका जवाब देना मुश्किल होगा.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












