
रणबीर कपूर की टीम ने जीती ट्रॉफी, गर्लफ्रेंड आलिया ने ऐसे जताई खुशी
AajTak
आलिया ने नीतू द्वारा शेयर की गई फोटो को अपने इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा- 'Wohoooo'. रणबीर की टीम की जीत पर आलिया का यह रिएक्शन लाजिमी है.
एक्टर रणबीर कपूर इस वक्त कोरोना पॉजिटिव होने के कारण घर पर सेल्फ क्वारनटीन में हैं. कोरोना की वजह से वे इंडियन सुपर लीग फाइनल्स (ISL) में शामिल नहीं हो पाए और अपनी फुटबॉल टीम मुंबई सिटी FC की जीत देखने से चूक गए. लेकिन रणबीर की कमी को उनकी मां नीतू कपूर ने पूरा किया. नीतू फाइनल्स में गईं और उन्होंने मुंबई सिटी FC की जीत के बाद टीम के साथ ट्रॉफी लिए फोटो खिंचवाई. रणबीर की टीम की इस उपलब्धि पर आलिया भट्ट ने भी खुशी जाहिर की है. आलिया ने नीतू द्वारा शेयर की गई फोटो को अपने इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा- 'Wohoooo'. रणबीर की टीम की जीत पर आलिया का यह रिएक्शन लाजिमी है. इससे पहले नीतू ने ट्रॉफी और टीम के साथ फोटो शेयर कर लिखा था- '@mumbaicityfc 2021 के चैंपियन्स'. गौरतलब है कि हाल ही में रणबीर कपूर के कोविड-19 पॉजिटिव होने का पता चला था. इस वजह से वे अभी सेल्फ क्वारनटीन में हैं. नीतू ने ही रणबीर की फोटो शेयर कर फैंस को एक्टर की तबियत की जानकारी दी थी.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












