
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के नए घर में ऋषि कपूर को डेडिकेट होगा स्पेशल रूम, क्या होगा खास?
AajTak
इंसाइडर के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि कपल की इस हाई-राइज बिल्डिंग में सारी लग्जरी सुविधाएं मौजूद होंगी. रणबीर-आलिया की शादी ऋषि कपूर का सपना था. परिवार ने काफी प्यार से एक्टर से जुड़ी सारी यादों को संभालकर रखा है. उनकी फेवरेट कुर्सी से लेकर फेवरेट बुकशेल्फ तक. इन सभी यादगार चीजों को ऋषि कपूर को डेडिकेटेड कमरे में संजोया जाएगा.
बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी चाहे अगले साल के लिए खिसक गई हो. लेकिन कपल का नया आशियाना फुल स्पीड से बन रहा है. शादी के बाद रणबीर-आलिया यहां शिफ्ट होंगे. सूत्र के मुताबिक, दोनों के इस घर में ऋषि कपूर के नाम एक स्पेशल रूम तैयार किया गया है. जो एक्टर की यादों को हर पल उनके करीब रखेगा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












