
रणबीर कपूर-अयान मुखर्जी ने एन्जॉय किया केसरिया सॉन्ग, Alia Bhatt ने शेयर किया Video
AajTak
केसरिया गाना आज रिलीज होने जा रहा है. इस गाने की रिलीज से पहले आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों केसरिया गाने को सुनते और एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं.
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) की रिलीज के लिए तैयार हैं. 'ब्रह्मास्त्र' के साथ-साथ इसके गाने केसरिया (Kesariya Song) को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है. फैंस को फिल्म देखने मिले ना मिले, लेकिन उन्हें केसरिया जरूर सुनना है. फिल्म के ट्रेलर में इस गाने के एक और वर्जन को सुना गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने गाने को रिलीज करने की मांग भी उठाई थी. अब फैंस की गुहार सुन ली गई है.
आलिया ने शेयर किया वीडियो
केसरिया गाना आज रिलीज होने जा रहा है. इस गाने की रिलीज से पहले आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों केसरिया गाने को सुनते और एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. दोनों आंखें बंद कर सुकून से गाने को सुन रहे हैं. दोनों आलिया के घर की बालकनी में बैठे हैं. साथ ही केसरिया के अनसुने हिस्से को वीडियो में सुना जा सकता है.
जल्द मां बनेंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की बालकनी सुंदर रंगों से रंगी हुई है. उसमें कई कुर्सियां और लैंप रखे हैं. साथ ही एक स्टैचू भी है. एक सोफा कम झूला भी इस बालकनी में है, जिसपर अयान बैठे हैं. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहनी हुई है. आलिया के बगल में रणबीर कपूर एक कुर्सी पर बैठे हैं. उन्होंने ग्रीन कलर की स्लीवलेस टी-शर्ट, व्हाइट टाइटस और रेड शॉर्ट्स पहनी हैं. एक टेबल पर साउंड सिस्टम रखा है, जिसमें केसरिया गाना चल रहा है. वीडियो शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन लिखा, 'आपके साथ कल पूरा गाना शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती.'
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से पहले केसरिया गाने का टीजर शेयर किया गया था. अरिजीत सिंह ने इस गाने को गाया है. इसमें रणबीर और आलिया को रोमांस करते देखा जाएगा. इसकी शूटिंग मार्च के महीने में वाराणसी में हुई थी. शादी की बात करें तो 14 अप्रैल 2022 को कपल शादी के बंधन में बंध गया था. जून के अंत में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. उन्होंने बताया था कि उनका और रणबीर कपूर का पहला बेबी जल्द आने वाला है. फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो यह 9 सितम्बर 2022 को रिलीज होगी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












