
रणधीर कपूर ने किया सैफ-करीना के छोटे बेटे का नाम कन्फर्म, जानें इस शब्द का मतलब
AajTak
इस न्यूज को करीना कपूर खान के पिता रणधीर कपूर ने कन्फर्म करते हुए कहा है कि हां यह बात सच है कि करीना और सैफ के दूसरे बेटे का नाम जेह है. कहा जा रहा है कि जेह नाम केवल टम्परेरी है. अभी कोई भी नाम पर्मानेंट नहीं रखा गया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 21 फरवरी को दूसरे बेटे को जन्म दिया था. सैफ अली खान ने फैन्स की बधाइयों का शुक्रिया अदा करते हुए यह खबर दी थी. कपल ने दूसरे बेटे के नाम को लेकर चुप्पी साधी हुई थी. फैन्स सोशल मीडिया पर तैमूर के भाई के नाम की कयास लगा रहे थे. अब करीना और सैफ के बेटे का नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में है. कहा जा रहा है कि इनका नाम कपल ने 'जेह' रखा है. घर पर सभी लोग उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












