
योग दिवस पर करीना ने शेयर की पति सैफ और बेटे तैमूर की तस्वीर, दोनों कर रहे आसन
AajTak
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करीना ने एक बार फिर एक्टर सैफ अली खान और बेटे तैमूर की योगा करते हुए एक और तस्वीर शेयर की है. पिक्चर में एक्ट्रेस भी नजर आ रही हैं. उनकी यह तस्वीर फैंस को भी बेहद पसंद आ रही है.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सेलिब्रेशन अभी तक जोरों पर है क्योंकि बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपने सोशल हैंडल पर तस्वीरें साझा करते नजर आ रही हैं. योगा पसंद करने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज कल ढेर सारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इससे पहले, उन्होंने दिन में दो तस्वीरें साझा की थी और अपने प्रशंसकों को इंटरनेशनल योग दिवस की शुभकामनाएं दी थी. अब उन्होंने एक बार फिर एक्टर सैफ अली खान और बेटे तैमूर की योगा करते हुए एक और तस्वीर शेयर की है. पिक्चर में एक्ट्रेस भी नजर आ रही हैं. करीना ने शेयर किया पोस्ट तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए, एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "हम हमेशा एक दूसरे को यूं ही इंस्पायर करते रहते हैं क्योंकि इंस्पिरेशन की शुरुआत घर से होती है" तस्वीर में सैफ अली खान ग्रे कलर की ट्रैक पैंट और ब्लू कलर की टी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. तैमूर के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने ब्लू टी शर्ट और प्रिंटेड शॉर्ट्स कैरी किए हुए हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












