
'योग कॉपीराइट फ्री...', संयुक्त राष्ट्र में बोले PM मोदी, कार्यक्रम ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
AajTak
संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी का योग कार्यक्रम पूरा हो गया है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत से आया लेकिन यह कॉपीराइट फ्री है. मतलब सभी इसका इस्तेमाल बेहतर जीवन के लिए कर सकते हैं.
संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी का योग कार्यक्रम पूरा हो गया है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत से आया लेकिन यह कॉपीराइट फ्री है. मतलब सभी इसका इस्तेमाल बेहतर जीवन के लिए कर सकते हैं. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूएन मुख्यालय में हुए कार्यक्रम का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है.
कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी शाम को करीब छह बजे (भारतीय समय अनुसार) संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय पहुंचे थे. यहां उन्होंने सबसे पहले वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया.
अपने संबोधन में पीएम मोदी बोले कि मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है. मोदी ने आगे कहा, 'योग का अर्थ है जोड़ना. आप एक साथ यहां आए यह भी एक योग है.'
गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
संयुक्त राष्ट्र में हुए योग कार्यक्रम ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है, जिसके लिए कार्यक्रम का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया. इस योग सेशन में सबसे ज्यादा राष्ट्रीयता (अलग-अलग देश) के लोग शामिल थे. मतलब वहां लगभग हर राष्ट्रीय का कोई एक शख्स या प्रतिनिधि था.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी माइकल एम्प्रिक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के योग कार्यक्रम में 135 देशों के प्रतिनिधि शामिल थे. पहले 140 देशों के प्रतिनिधि शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी. लेकिन 135 देशों के प्रतिनिधियों के साथ भी यह वर्ल्ड रिकॉर्ड (most nationalities in a Yoga lesson) बन गया.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








