'ये हमारा इलाका है'...बोलते ही SHO से भिड़ गया दरोगा, मौके पर पहुंचे SP, फिर...
AajTak
बांदा के नरैनी कोतवाली परिसर में SHO और दरोगा के बीच लाठियां चलीं. विवाद नाबालिग बच्चियों से छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गए पिता के चालान काटने को लेकर हुआ. सूचना मिलते ही SP अभिनंदन मौके पर पहुंचे और दरोगा को सस्पेंड कर दिया.
यूपी के बांदा में पुलिसकर्मी आपस में ही भिड़ गए. मामला नरैनी कोतवाली परिसर का है, जहां SHO और थाना के दरोगा के बीच जमकर लाठियां बरसीं. विवाद नाबालिग बच्चियों से छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गए पिता के चालान काटने को लेकर हुआ. यहां SHO को अपने हल्का इंचार्ज से मामले की जानकारी लेना महंगा पड़ गया. घटना के बाद एसपी अभिनंदन मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया.
SP ने लापरवाही और व्यवहार सही ना होने पर दरोगा आशीष पटेरिया को सस्पेंड कर दिया और जांच के आदेश दिए हैं. वहीं SP के आदेश पर नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायतकर्ता की तहरीर पर POCSO सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, नरैनी थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक पिता अपनी नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा था. पीड़ित पिता ने बताया कि स्कूल जाते समय दो युवक उसकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं. मोबाइल में वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देते हैं. पिता की शिकायत लिखने की बजाय दरोगा आशीष पटेरिया ने पीड़ित पिता को ही डांट दिया और धारा 151 के तहत चालान कर दिया.
एक दूसरे पर लाठी बरसाने लगे दरोगा और थाना प्रभारी इसी बात को लेकर पीड़ित पिता ने वहीं हंगामा शुरू कर दिया. जब इस बात की सूचना SHO राकेश तिवारी को मिली तो उन्होंने दरोगा से पूरे मामले की जानकारी मांगी. लेकिन दरोगा उनसे भी बहस करने लगा और कहा कि ये हमारे इलाके का मामला है. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे पर लाठी से हमला करने लगे. वहां मौजूद स्टाफ ने किसी तरह बीच बचाव किया. लड़ाई के बाद दरोगा मौके से फरार हो गया.
दरोगा को किया SP ने सस्पेंड थाना प्रभारी की सूचना पर फिर SP अभिनन्दन मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया. उन्होंने पीड़ित पिता की शिकायत पर भी कार्रवाई करने की बात कही. और भरोसा दिलाया कि नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ मामले में लापरवाही बरतने और पीड़ित पिता का चालान काटने और गलत व्यवहार को लेकर SP ने दरोगा आशीष पटेरिया को सस्पेंड कर दिया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







