
'ये मोहतरमा उठ ही नहीं रही हैं...' KBC में हंसाकर लोटपोट कर देने वाली अलोलिका ने बताई हॉट सीट तक पहुंचने की कहानी
AajTak
'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) सीजन 15 के हालिया एपिसोड में अलोलिका भट्टाचार्जी गुहा नाम की एक प्रतियोगी हॉट सीट पर पहुंचीं. इस दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने हॉट सीट तक पहुंचने के अनुभव हंसते हुए अनूठे अंदाज में साझा किए. उनकी हंसी और बातचीत की क्लिप वायरल हो गई है. अलोलिका का 'जय हो केबीसी' बोलने का अंदाज लोगों को काफी भा रहा है.
KBC शो में पहुंची एक महिला कंटेस्टेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ गेम खेलते हुए आलोलिका ने ऐसी-ऐसी फनी बातें कहीं कि यूजर्स हंसी नहीं रोक पा रहे. आलोलिका ने बातचीत में केबीसी में सेलेक्ट होने से लेकर अमिताभ बच्चन के सामने पहुंचने की कहानी बताई.
केबीसी प्रतियोगी अलोलिका भट्टाचार्जी गुहा ने बताया कि 'मैं पिछले 18 साल से इस शो में शामिल होने के लिए कोशिश कर रही थी. मेरे पास इस बार केबीसी की टीम की ओर से ऑडिशन के लिए कॉल आया था. उन्होंने मुझे मुंबई बुलाया था. उस समय ट्रेन के टिकट तो उपलब्ध नहीं थे और फ्लाइट के टिकट हम लोग अफोर्ड नहीं कर सकते थे. इसलिए सोचा कि कोई बात नहीं फिर अगली बार कोशिश करेंगे.'
उन्होंने कहा कि इसके कुछ दिनों बाद दोबारा केबीसी टीम की ओर से मुझे कॉल आया और कहा गया कि आपको ऑनलाइन ऑडिशन के लिए सेलेक्ट किया गया है. यह सुनकर मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इसके बाद ऑडिशन हुआ और मेरा सेलेक्शन हो गया. इस पर मैं बहुत ज्यादा खुश थी कि 18 साल बाद मुझे इसमें सफलता मिली थी. बिल्कुल सही कहा गया है कि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती.
यहां देखें वीडियो
अलोलिका ने कहा कि केबीसी से जब कॉल आया तो मैं तुरंत नंबर देखने लगी कि क्या सच में मुंबई से कॉल है क्या. जब उन्होंने कहा कि हम आपको प्लाइट्स के टिकट भेज देंगे. मैंने कभी फ्लाइट से ट्रैवल नहीं किया था तो मेरे लिए ये एक सपना था. मैं बहुत ही सामान्य परिवार से हूं. साधारण घर की बहू हूं. घर की छत से हवाई जहाज देखती थी और सोचती थी कि भगवान एक बार मुझे भी ये मौका दे देना कि मैं भी इसमें ट्रैवल कर सकूं.
'पहली बार एयरपोर्ट देखा, पहली बार फ्लाइट में बैठी'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












