
ये बेलगाम सांड, इसे खुला मत छोड़िए, BJP की मदद करता है...राकेश टिकैत ने ओवैसी पर साधा निशाना
AajTak
टिकैत ने कहा, वो (ओवैसी) वो भाजपा की सबसे बड़ी मदद करता है. उसे यहां से बाहर मत जाने दो. वो बोलता कुछ और है उसका मकसद कुछ और है. उसकी जांच कर लेना. उसे बांध कर रख लो. उसे हैदराबाद और तेलंगाना से बाहर मत जाने दो. वो वहां जाएगा, तो भाजपा की मदद करता है. ये पूरे भारत को पता है. ये बेलगाम सांड है. वो बयान कुछ और देगा. भाजपा वाले उसे तोड़ मरोड़ कर पेश करते हैं. ये दोनों A और B टीम हैं.
किसान नेता राकेश टिकैत गुरुवार को हैदराबाद पहुंचे. यहां उन्होंने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा. यहां तक कि टिकैत ने ओवैसी को बेलगाम सांड तक कह डाला. टिकैत ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा, एक आपके यहां का बेलगाम सांड आपने खुला छोड़ दिया. वो बीजेपी की मदद करता फिर रहा. उसे यहीं बांध कर रखो. #WATCH | In Hyderabad, BKU leader Rakesh Tikait says, "You have an unbridled bull here who's helping BJP. Tie him down here itself. He helps BJP the most. Don't let him out of here. He says something else but has some other goal. Don't let him go out of Hyderabad & Telangana..." pic.twitter.com/BU6HWaEK58

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









