
ये कंपनी दे रही है 399 रुपये मंथली प्राइस में 100Mbps वाला ब्रॉडबैंड प्लान
AajTak
अगर आप एक नया ब्रॉडबैंड खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको यहां एक प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं. इसमें आपको 399 रुपये की मंथली प्राइस में 100Mbps की स्पीड मिलती है.
अगर आप एक नया ब्रॉडबैंड खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको यहां एक प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं. इसमें आपको 399 रुपये की मंथली प्राइस में 100Mbps की स्पीड मिलती है. आइए जानते हैं क्या है पूरा ऑफर. दरअसल, Excitel 399 रुपये के मंथली प्राइस में 100Mbps का स्पीड ऑफर कर रहा है. साथ ही कंपनी के पास 449 रुपये वाला प्लान भी है, जिसमें 200Mbps की स्पीड यूजर्स को मिलेगी. हालांकि, इनमें टैक्स शामिल नहीं है. अच्छी बात ये है कि कंपनी इंस्टॉलेशन के लिए एक्सट्रा चार्ज नहीं लेगी. लेकिन, 2,000 रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट जरूर देना होगा. आपको बता दें Excitel का 100Mbps वाला ब्रॉडबैंड प्लान आपको 399 रुपये का तभी पड़ेगा जब आप 12 महीने वाला प्लान खरीदेंगे. यानी 18 प्रतिशत GST जोड़कर आपको कुल लागत करीब 4,788 रुपये आएगी. आपको इस ब्रॉडबैंड प्लान में बिना किसी FUP लिमिट के अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












