
ये 'अनपढ़' लगा रहे 15 राज्यों के पढ़े-लिखों को चूना, कभी बनते लड़की तो कभी आर्मी जवान
AajTak
भरतपुर में ऑनलाइन ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. यह रैकेट 15 राज्यों में ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था. पिछले तीन महीनों के अंदर पुलिस ने 100 से अधिक ठगों को गिरफ्तार किया है.
राजस्थान के भरतपुर में ऑनलाइन ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. यह रैकेट 15 राज्यों में ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था. पिछले तीन महीनों के अंदर पुलिस ने 100 से अधिक ठगों को गिरफ्तार किया है. यह ठग ऑनलाइन सेक्सुअल चैट के जरिए लोगों को फंसाते फिर उनसे ब्लैकमेलिंग करते थे. इस रैकेट में शामिल एक ठग ने कहा कि मेवात इलाके में ऑनलाइन ठगी गैंग में शामिल बच्चे से बुजुर्ग तक सभी अनपढ़ हैं और वह 10 से 20 लाख रुपए हर महीने कमा लेते हैं. यह ठग बुजुर्ग लोगों से फेसबुक के जरिए लड़की बनकर फ्रेंडशिप करते और फिर उनके साथ सेक्सुअल वीडियो चैट करके ब्लैकमेलिंग करते थे. ठग का कहना है, 'उस व्यक्ति को ब्लैकमेल करते हुए धमकी देते कि आपकी लड़की के साथ ऑनलाइन सेक्सुल एक्टिविटी करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है और अब इसे यूट्यूब पर वायरल कर आपको बदनाम किया जाएगा, जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति भयभीत हो जाता है उनके झांसे में आ जाता है.'More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












