
यूपी में बारिश का कहर, मकान ढहे, फिरोजाबाद में 100 से ज्यादा गाड़ियां डूबीं, अब तक 5 लोगों की मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है. कई जिलों में मकान गिरने से लोगों की मौत हो गई तो दर्जनों लोग घायल हो गए. वहीं कई जगह घरों में पानी भर गया. यूपी के फिरोजाबाद में सौ से अधिक कारें व अन्य वाहन बारिश के पानी में डूब गए. कई जगहों पर प्रशासन राहत सामग्री बांट रहा है.
उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है. कई जगह मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं फिरोजाबाद में सौ से ज्यादा गाड़ियां डूब गईं. बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कई जिलों में बाढ़ से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. भारी बारिश को लेकर नोएडा में अलर्ट जारी किया गया है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे. डीएम ने अलर्ट जारी कर दिया है. आदेश में कहा गया है कि नर्सरी से लेकर आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. 2 दिन से हो रही भारी बारिश के चलते फैसला लिया गया है.
जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद में एक घर ढह गया, जिसमें 6 वर्ष के एक बच्चे की दबकर मौत हो गई. वहीं 7 लोग घायल हो गए. इस दौरान बचाव कार्य में जुटे फायर कर्मी अजय कुमार भी घायल हो गए.
जसराना में एक घर ढह गया, जिसमें दबकर एक शख्स इशाक अली की मौत हो गई. जिले में अभी तक 12 से अधिक लोग अलग-अलग स्थानों पर घायल हुए हैं. 1 दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं.
फिरोजाबाद के बौद्ध आश्रम के एक मोहल्ले में खड़ीं 100 से अधिक गाड़ियां पानी में डूब गईं. वहीं रामगढ़ थाना इलाके के जाटवपुरी में 35 से 40 गाड़ियां डूब गईं. लोगों को इस बात का बेहद रोष है कि नगर निगम का कोई भी कर्मचारी क्षेत्रीय पार्षद लोगों की मदद के लिए नहीं पहुंचा. लोग अपने ही साधन से बचाव का कार्य कर रहे हैं. बारिश के चलते फिरोजाबाद के सभी निजी व सरकारी कल 23 सितंबर को 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी रखने के आदेश जारी किए गए हैं.
वहीं उर्दू नगर मदीना कॉलोनी में लोगों के घर का सामान भी पानी में उतराने लगा. घरों के आसपास 6 फीट तक पानी जमा हो गया. लोग छतों पर पहुंच गए. सबसे ज्यादा जलभराव बौद्ध आश्रम जाटवपुरी, सुहाग नगर, नई आबादी रसूलपुर रामगढ़, शिकोहाबाद के कई इलाकों में है. जिला प्रशासन ने रामलीला महोत्सव को निरस्त कर दिया है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







