
'यूपी में बाबा हैं, यूपी में बाबा' गाने वाली कवयित्री अनामिका अंबर के भाई पर लगा गैंगस्टर
AajTak
उत्तर प्रदेश के ललितपुर के रहने वाले कवयित्री अनामिका अंबर के छोटे भाई जितेंद्र जैन पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है. पुलिस ने यह कार्रवाई पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सहित आठ लोगों पर की है. इन पर लोगों पर डरा-धमकाकर जमीनों पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है. जितेंद्र जैन के पिता ने बताया कि पुलिस ने बेटे पर गलत कार्रवाई की है.
'यूपी में बाबा हैं, यूपी में बाबा...' कविता गाने वाली कवयित्री अनामिका अंबर के भाई के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है. यूपी के ललितपुर जिले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस का कहना है कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सहित आठ लोगों पर लोगों को डराने-धमकाने और जमीनों पर कब्जा करने का आरोप है.
सदर कोतवाली में पुलिस ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक उनके पुत्रों राजकुमार खटीक, जितेंद्र खटीक सहित 8 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है. इन आठ आरोपियों में जितेंद्र जैन उर्फ बंटी जैन पुत्र उत्तम चंद्र जैन भी शामिल हैं.
जितेंद्र जैन कवयित्री अनामिका अंबर के छोटे भाई हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के दौरान कवयित्री अनामिका अंबर ने 'यूपी में बाबा हैं, यूपी में बाबा...' कविता गाई थी. इस कविता की वजह से उन्होंने सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां भी बटोरीं थीं.
जिला बार एसोसिएशन ने की हड़ताल
फिलहाल जितेंद्र जैन उर्फ बंटी जैन पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद जिले के जिला बार एसोसिएशन ने सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है. बार एसोसिएशन ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया है. जितेंद्र जैन के पिता उत्तम चंद्र जैन पूर्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं.
मामले में जिला बार एसोसिएशन ललितपुर के सदस्य वैभव जैन ने कहा कि पुलिस ने जितेंद्र जैन के खिलाफ गलत आरोपों में केस दर्ज कर गैंगस्टर की कार्रवाई की है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












