
यूपी में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी गठबंधन में हो सकती है ओमप्रकाश राजभर की वापसी
AajTak
ओमप्रकाश राजभर इस सिलसिले में गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही धर्मेंद्र प्रधान, सुनील बंसल से मुलाकात भी कर चुके हैं. माना जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर को योगी मंत्रिमंडल में मंत्री भी बनाया जा सकता है.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बड़ा सियासी उलटफेर होता नजर आ रहा है. यूपी चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) फिर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो सकती है.
ओमप्रकाश राजभर फिर से एनडीए में वापसी को तैयार हैं. ओमप्रकाश राजभर इस सिलसिले में गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही धर्मेंद्र प्रधान, सुनील बंसल से मुलाकात भी कर चुके हैं. माना जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर को सुभासपा के कोटे से योगी मंत्रिमंडल में मंत्री भी बनाया जा सकता है.
जानकारी के मुताबिक ओमप्रकाश राजभर ने अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और सुनील बंसल के साथ 18 मार्च को मुलाकात की. ओमप्रकाश राजभर की इन नेताओं के साथ मुलाकात करीब घंटेभर चली. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. न तो बीजेपी और ना ही ओमप्रकाश राजभर ने ही इस संबंध में कोई बयान दिया है.
गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी थी. चुनावी जीत के बाद यूपी में जब बीजेपी की सरकार बनी, ओमप्रकाश राजभर को योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में मंत्री भी बनाया गया लेकिन कुछ समय बाद राजभर ने बीजेपी और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.
हाल ही में संपन्न यूपी चुनाव में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन में शामिल होकर चुनाव मैदान में उतरी. चुनाव प्रचार के दौरान भी राजभर ने बीजेपी को लेकर आक्रामक तेवर दिखाए और सूबे से योगी आदित्यनाथ की सरकार को उखाड़ फेंकने का दंभ भरते रहे.
बीजेपी को मिली प्रचंड जीत

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








