
यूपी: बीजेपी गठबंधन में वापसी की चर्चाओं पर आया ओमप्रकाश राजभर बयान, कहा- हम 2024 की तैयारी में
AajTak
ओमप्रकाश राजभर ने अब खुद अपनी पार्टी सुभासपा के बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने को लेकर आ रही खबरों को लेकर स्पष्टीकरण दिया है. राजभर ने कहा है कि हम 2024 की तैयारी कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश की सियासत चुनाव नतीजों के बाद भी उथल-पुथल नजर आ रही है. विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाला सत्ताधारी गठबंधन लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की तैयारी कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के सामने अपना कुनबा बचाने की चुनौती भी दिखाई पड़ रही है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने को लेकर आई खबरों ने सूबे का सियासी पारा चढ़ा दिया है.
ओमप्रकाश राजभर ने अब खुद अपनी पार्टी सुभासपा के बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने को लेकर आ रही खबरों पर बयान दिया है. ओमप्रकाश राजभर ने इस तरह की खबरों को निराधार बताते हुए कहा है कि हम समाजवादी पार्टी के साथ हैं. उन्होंने कहा है कि हम स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. एक-एक विधानसभा के चुनाव परिणाम की समीक्षा की जा रही है. हम अब 2024 की तैयारी में हैं.
ओपी राजभर का बीजेपी नेताओं से मुलाकात पर बयान
उन्होंने बीजेपी नेताओं से मुलाकात की खबरों पर कहा कि मेरी बीजेपी के बड़े नेताओं से 2019 के पहले मुलाकात हुई थी. आखिरी बार दिल्ली भी तभी गया था जब इस्तीफा देना था. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मेरी पार्टी के किसी भी नेता ने मुझे फोन नहीं किया क्योंकि उन्हें विश्वास है कि जो भी लड़ाई लड़ रहा है, वह उनके लिए लड़ रहा है.
राजभर ने कहा कि एक टाइम था जब राम मंदिर मुद्दा हल होगा, ये कोई नहीं सोच रहा था. कांग्रेस के एक नेता ने भी बहुत पहले तीन तलाक के मुद्दे पर कानून बनाने की मांग की थी. हमें भरोसा है कि सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट आज नहीं तो कल, योगीजी करें या अखिलेश यादव या मायावती, कोई न कोई इसे लागू करेगा.
बीजेपी ने नहीं मानी मांग

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








