यूपी: प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही 5 साल की मासूम बच्ची को मां ने उतारा मौत के घाट, शव को कुएं में फेंका
AajTak
उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही पांच साल की बच्ची को उसकी ही मां ने हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया. इस दौरान आरोपी महिला बड़े आराम से अपने ससुराल में रही पर अपनी बच्ची के बारे में उसने किसी को कुछ नहीं बताया.
उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही पांच साल की बच्ची को उसकी ही मां ने हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया. इस दौरान आरोपी महिला बड़े आराम से अपने ससुराल में रही पर अपनी बच्ची के बारे में उसने किसी को कुछ नहीं बताया. जब पति ने बार बार बच्ची के बारे में पूछा तो वो बातों को टालती रही. इस दौरान ससुराल वालों को कुछ शक हुआ फिर उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया. (फोटो- शैलेन्द्र प्रताप सिंह) यह घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सुरसना गांव की है, आरोपी महिला की शादी कोतवाली डलमऊ के बलभद्रपुर गांव निवासी संतोष कुमार के साथ हुई थी. उसकी एक पांच साल की बेटी थी. जिसे लेकर वो होली से पहले मायके आई हुई थी. 31 मार्च को उसे वापस सुसराल आना था लेकिन वो नहीं आई फिर सुसराल वालों ने खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












