
यूपी: प्रेमी को बचाने आई प्रेमिका को भी परिजनों ने पीटा, इलाज के दौरान लड़की की मौत
AajTak
कौशांबी जिले में प्रेमी और उसके दोस्त को पिटता देख प्रेमिका ने इसका विरोध किया तो परिजन ने उसे भी बुरी तरह पीटा. गंभीर हालत में लड़की को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां पर गुरुवार को इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से दो युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवकों की लाठी, डंडे से जमकर पीटा गया. लड़की के परिजनों ने धोखे से फोन कर प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया. जब प्रेमी अपने दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो उसके परिजनों ने दोनों को घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.More Related News













