
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से: ट्रेनों में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, बाथरूम में बैठकर पहुंचे स्टूडेंट्स, रेलवे स्टेशन पर ही बिताई रात
AajTak
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम शुक्रवार, 23 अगस्त से आयोजित किया जा रहा है. परीक्षा 31 अगस्त तक चलेगी. पुलिस भर्ती का एग्जाम देने बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं. अभ्यर्थियों की भीड़ ट्रेनों और स्टेशन पर देखने को मिल रही है.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से कांस्टेबल के 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है. जिसके लिए एग्जाम शुक्रवार 23 अगस्त से शुरू हो रहे हैं और 31 अगस्त को खत्म होंगे. एग्जाम के पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिल रही है. 23 अगस्त का पेपर देने के लिए अभ्यर्थी एक दिन पहले ही संबंधित शहर में पहुंच गए. गुरुवार की रात झांसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली. स्टूडेंट्स को जगह नहीं मिली तो वो प्लेटफॉर्म पर ही सो गए. वहीं, कुछ स्टूडेंट्स प्लेटफॉर्म पर ही पढ़ाई करते हुए दिखाई दिए.
कानपुर स्टेशन पर भी दिखी स्टूडेंट्स की भारी भीड़ कानपुर रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली. आलम यह था कि अभ्यर्थियों की भीड़ डिब्बों से लेकर बाथरूम तक देखने को मिली. वहीं, अभ्यर्थियों से स्टेशन भी भरा पड़ा था और अभ्यर्थी प्लेटफॉर्म पर ही खुले में सोते दिखाई दिए.
यह भी पढ़ें: Cheating in Police Exam: पुलिस भर्ती एग्जाम में नकल के लिए बनाया स्पेशल मास्क! देखें जुगाड़
प्रशासन कर रहा है अतिरिक्त ट्रेन चलाने का दावा
पुलिस भर्ती के एग्जाम सेंटर तक स्टूडेंट्स आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए प्रशासन की तरफ से नई ट्रेन और बसें चलाने के दावे किए गए हैं. बावजूद इसके बसों और ट्रेनों में स्टूडेंट्स की भारी भीड़ देखने को मिली. आलम यह था कि एग्जाम सेंटर पहुंचने के लिए स्टूडेंट्स ट्रेन की फर्श पर लेटकर पहुंचे.
फरवरी में लीक हो गया था पेपर

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












