
यूपी चुनाव रिजल्ट: ...यूपी की वो सीटें जहां मोदी-योगी की लहर भी नहीं बचा सकी BJP उम्मीदवारों की जमानत
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने विपक्ष को करारी मात देकर सत्ता में दोबारा से वापसी की है. बीजेपी गठबंधन 273 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहा. बीजेपी की इस लहर में भी कुंडा, मल्हानी और रसड़ा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा सके.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी गठबंधन ने 273 सीटों के साथ शानदार जीत दर्ज की है. बीजेपी 255 सीट जीतने में कामयाब रही तो सहयोगी अपना दल (एस) 12 और निषाद पार्टी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है. बीजेपी की इस लहर में भी सूबे की तीन सीटें ऐसी थीं, जहां पर बीजेपी नेता अपनी जमानत नहीं बचा सके. हालांकि, इस बार बीजेपी की ओर से जमानत न बचा पाने वाले उम्मीदवारों की संख्या कम है जबकि 2017 में बीजेपी के पांच नेताओं की जब्त हुई थी.
कुंडा: राजा भैया के सामने नहीं बची बीजेपी की जमानत प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट पर जनसत्ता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया विधायक बने हैं. कुंडा सीट पर राजा भैया के खिलाफ सपा से गुलशन यादव, बीजेपी से सिंधुजा मिश्रा सेनानी मैदान में उतरी थीं, लेकिन मुकाबला सपा और राजा भैया के बीच रचा और बीजेपी रेस से बाहर थी. राजा भैया को 99612 वोट (50.58 फीसदी ) मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी गुलशन यादव को 69297 वोट (35.19 फीसदी) मिले. बीजेपी की सिंधुजा मिश्र सेनानी को महज 16455 (8.36 फीसदी) वोट ही मिले हैं. राजा ने 30,315 वोटों से सपा को मात दी है. इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है.
रसड़ा: उमाशंकर के सामने बीजेपी की जमानत जब्त बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार उमाशंकर सिंह विधायक बने हैं और बीजेपी तीसरे नंबर पर रही. रसड़ा सीट पर मुकाबला बसपा के उमाशंकर सिंह और सुभासपा उम्मीदवार महेंद्र के बीच रहा जबकि बीजेपी के बब्बन रेस से बाहर थे. बसपा के उमाशंकर सिंह 87887 वोट (43.82 फीसदी) के साथ जीते जबकि सुभासपा के महेंद्र 81304 वोट (40.54 फीसदी) लाकर दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, बीजेपी के बब्बन को महज 24,235 वोट ही मिला. यह कुल वोट प्रतिशत का 12.08 फीसदी रहा. इस कारण उन्हें इस सीट पर अपनी जमानत गंवानी पड़ी.
मल्हानी: बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण प्रताप की जमानत जब्त जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा सीट पर बीजेपी को करारी हार का सामना ही नहीं करना पड़ा, बल्कि जमानत तक नहीं बच सकी है. मल्हानी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण प्रताप सिंह केपी को चौथा स्थान हासिल हुआ. यहां पर सपा प्रत्याशी लकी यादव और जेडीयू उम्मीदवार धनंजय सिंह के बीच मुकाबला रहा. लकी यादव 97357 वोट (42.57 फीसदी) हासिल कर विधायक बने हैं तो धनंजय सिंह 79830 वोट (34.91 फीसदी) पाकर दूसरे स्थान पर रहे जबकि तीसरे स्थान पर बसपा के शैलेंद्र यादव ने 24,007 वोट हासिल किए. वहीं, बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण प्रताप (केपी) को महज 18319 वोट (8.01 फीसदी) ही मिल सके. इस तरह से वो अपनी जमानत नहीं बचा सके.
2017 में पांच तो 2022 में तीन की जमानत जब्त हुई
दरअसल, किसी भी विधानसभा सीट पर जमानत बचाने के लिए 16.66 फीसदी (1/6) वोट हासिल करना जरूरी होता है. ऐसे में जमानत बचाने के मामले में बीजेपी का रिकॉर्ड 2017 के चुनाव की तुलना में 2022 में बेहतर रहा. साल 2017 में बीजेपी की 5 सीटों पर जमानत जब्त हुई थी, जिसमें बदायूं जिले की सहसवान, अमेठी जिले की गौरीगंज सीट, रायबरेली सीट, हाथरस की सादाबाद सीट और प्रयागराज की सोरांव सीट थी. वहीं, इस बार बीजेपी की जमानत जब्त होने वाली कुंडा, रसड़ा और मल्हानी सीट है. इन तीनों सीटों पर एक बात सामान्य है कि विपक्षी दल के कैंडिडेट ठाकुर समुदाय से थे.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







