
यूपीः सीएम योगी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली, ट्वीट कर कही ये बात
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई. उन्होंने भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की कोवैक्सीन (Covaxin) लगवाई है. दूसरी डोज लेने के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मन प्रफुल्लित है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की दूसरी डोज लगवाई. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. सीएम योगी (CM Yogi) ने भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की कोवैक्सीन (Covaxin) लगवाई है. ट्वीट कर उन्होंने लोगों से भी वैक्सीन (Vaccine) लगवाने की अपील की है. आज स्वदेशी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त कर मन प्रफुल्लित है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में कोरोना वैक्सीन का यह 'सुरक्षा कवच' सभी नागरिकों को मुफ्त प्रदान किया जा रहा है। आप सब लोग भी अपना क्रम आने पर अवश्य लगवाएं 'टीका जीत का'। तभी कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा pic.twitter.com/XPiwW667LLMore Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












