
यूपीः भगवाधारी विधायक बोले- हो गई है रामराज्य की शुरुआत, जानिए कौन हैं स्वामी प्रवक्तानंद
AajTak
स्वामी प्रवक्तानंद की गिनती कभी वरुण गांधी के करीबियों में होती थी. स्वामी प्रवक्तानंद ने आजतक से बात करते हुए कहा है कि यूपी में रामराज्य की शुरुआत हो चुकी है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्ता में वापसी कर रही है. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार दूसरी दफे सरकार गठन की कवायद चल रही है. इन सबके बीच उन चेहरों को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं. यूपी विधानसभा में योगी आदित्यनाथ के अलावा एक और भगवाधारी बीजेपी से ही विधानसभा पहुंचे हैं. ये दूसरे भगवाधारी हैं स्वामी प्रवक्तानंद.
कभी वरूण गांधी के करीबियों में गिने जाने वाले जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद की गिनती अब सीएम योगी के करीबियों में होती है. पीलीभीत के परम अक्रिय धाम के पीठाधीश्वर स्वामी प्रवक्तानंद बरखेड़ा विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. स्वामी प्रवक्तानंद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा को हराया है.
स्वामी प्रवक्तानंद ने आजतक से बात करते हुए कहा कसि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रामराज्य की शुरुआत हो चुकी है. भगवा रंग पर उठे सवाल को लेकर प्रवक्तानंद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह शासन किया है, वह अपने आप में मिसाल है. योगी आदित्यनाथ ने माताओं-बहनों की सुरक्षा के लिए काम किया. वे अपने पिताजी के निधन पर भी नहीं गए.
स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि जो पार्टी की प्राथमिकता है, जो वादे हैं वो मेरी भी प्राथमिकता होंगे. गौरतलब है कि स्वामी प्रवक्तानंद प्रवक्तानंद को कुल वोट शेयर में 63 फीसदी वोट मिले. स्वामी प्रवक्तानंद की जीत का अंतर 81472 वोट का रहा. उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे आठ अन्य उम्मीदवारों को मिले कुल वोट जोड़ दे तो वो कुल 84244 पहुंचता है. यानी साफ है कि विरोधी उम्मीदवारों को मिले कुल वोट जोड़ भी दें तो भी स्वामी प्रवक्तानंद को मिले कुल वोट से कम ही हैं.
बीजेपी को भी तेवर दिखाते रहे हैं स्वामी प्रवक्तानंद
यूपी विधानसभा में बीजेपी के दूसरे भगवाधारी विधायक स्वामी प्रवक्तानंद की गिनती भी उन नेताओं में होती है जो पार्टी को भी तेवर दिखाते रहे हैं. स्वामी प्रवक्तानंद को बीजेपी ने 2012 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था लेकिन तब वे हार गए थे. ऐसा माना जाता है कि तब बीजेपी ने वरुण गांधी की सिफारिश पर उन्हें टिकट दिया था. 2017 में बीजेपी से टिकट नहीं मिला तो प्रवक्तानंद राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर गए. हालांकि, बीजेपी के किशन लाल राजपूत जीते और प्रवक्तानंद को मात मिली.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







