
यूनिटेक के घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया अंतिम मौका, 30 दिन के अंदर रिफंड या फ्लैट का करें चुनाव
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने यूनीटेक ग्रुप से घर खरीदने वाले लोगों को फ्लैट पजेशन या रिफंड में से कोई एक विकल्प चुनने की समय सीमा 30 दिनों के लिए दी है. यह विकल्प उन्हें मिला है, जिन्होंने बिल्डर से रकम वापस लेने का विकल्प चुना है.
सुप्रीम कोर्ट ने यूनिटेक ग्रुप से घर खरीदने वाले 1197 लोगों को फ्लैट के पजेशन और रिफंड में से कोई एक विकल्प एक चुनने के लिए 30 दिन का समय दिया है. ये मोहलत उन घर खरीदारों को दी गई है, जिन्होंने बिल्डर से रकम वापस लेने का विकल्प चुना है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक विकल्प चुनने के लिए वेब पोर्टल को 30 दिनों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












