
यूथ सड़क पर, विरोध में अपनों की भी आवाज... 'अग्निपथ' की आग में सबसे ज्यादा झुलस रहे BJP शासित राज्य
AajTak
मोदी सरकार ने युवाओं को संविदा पर चार साल के लिए सेना में नौकरी देने के लिए अग्निपथ योजना शुरू की है. विपक्षी दल के विरोध को लेकर मोदी सरकार 'ज्यादा चिंतित' नहीं है लेकिन युवा जिस तरह से आंदोलित होकर सड़क पर उतरा है, उसने टेंशन बढ़ा दी है. इसकी एक बड़ी वजह यह है कि अग्निपथ योजना का विरोध ज्यादातर बीजेपी शासित राज्यों में हो रहा है.
मोदी सरकार की ओर से अग्निपथ योजना के ऐलान बाद सेना में भर्ती का सपना संजोये कई राज्यों के नौजवान सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं. बिहार के लखीसराय, छपरा, समस्तीपुर, आरा समेत कई जिलों में ट्रेनें फूंक दी गईं तो यूपी की सड़कों पर युवा प्रदर्शन कर रहे हैं. हरियाणा के कई जिलों में भी तोड़फोड़ और आगजनी हुई है. रोहतक में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक ने सुसाइड कर लिया. तीन दिनों से अग्निपथ के विरोध की आग जल रही है. इसकी चपेट में सबसे बीजेपी शासित राज्य ही हैं.
केंद्र सरकार की तरफ से सेना में 4 साल के लिए भर्ती स्कीम अग्निपथ को लेकर बिहार से शुरू हुआ बवाल की चिंगारी देश के 10 राज्यों में फैल गई है. बिहार, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल, झारखंड, उत्तराखंड,दिल्ली और पश्चिम बंगाल में युवा सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं. बिहार, हरियाणा और यूपी में सबसे ज्यादा नौजवान आक्रोशित नजर आ रहे हैं. ऐसे में बीजेपी की चिंता के लिए युवाओं के गुस्से को शांत करने की चुनौती बढ़ती जा रही है.
प्रदर्शनकारियों ने अब तक नौ ट्रेनों में लगाई आग
'अग्निपथ' योजना के खिलाफ देशभर में युवाओं के विरोध प्रदर्शनों से बीजेपी चिंतित दिख रही है, क्योंकि ज्यादातर आंदोलन बीजेपी शासित वाले राज्यों में ही हो रहे हैं. बिहार के लखीसराय, बेगुसराय, हाजीपुर, मुंगेर, खगड़िया, औरंगाबाद, समस्तीपुर और बेतिया समेत कई जिले प्रदर्शन की चपेट में हैं. प्रदर्शनकारियों ने अब तक नौ ट्रेनों में आग दी हैं. यूपी में कई जगहों पर प्रदर्शन हिंसक हो गया है. बलिया में रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ हुई तो यमुना एक्सप्रेस-वे को जाम कर दिया गया और बस में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है.
बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्री युवाओं की नाराजगी को दूर करने की दिशा में जुट गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर युवाओं को भरोसा दिया है. योगी ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में चार साल सेवा देने वाले अग्निवीरों को सशस्त्र बलों के लिए काम करने वाले युवाओं को पुलिस और अन्य विभागों में प्राथमिकता दी जाएगी. इस पहले सीएम ने कहा कि अग्निपथ योजना जीवन को नए आयाम प्रदान करने के साथ ही भविष्य को स्वर्णिम आधार देगी. आप किसी बहकावे में न आएं. मां भारती की सेवा हेतु संकल्पित हमारे 'अग्निवीर' राष्ट्र की अमूल्य निधि होंगे. उत्तर प्रदेश सरकार अग्निवीरों को पुलिस व अन्य सेवाओं में वरीयता देगी.
बिहार में सबसे ज्यादा विरोध

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







