यूट्यूबर मनीष कश्यप को उठाने तमिलनाडु की पुलिस पहुंची पटना, आज ही बिहार के थाने में हुआ था सरेंडर
AajTak
तमिलनाडु पुलिस की 4 सदस्य टीम बिहार की राजधानी पटना पहुंच गई. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार करने के बाद मनीष कश्यप को पटना से चेन्नई ले जाया जाएगा. बता दें कि तमिलनाडु में बिहारी मजूदरों की कथित पिटाई का फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप को आरोपी बनाया गया है.
विवादास्पद यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के बाद मुश्किलें और बढ़ गई हैं. शनिवार सुबह ही आरोपी मनीष ने बिहार पुलिस के सामने सरेंडर किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद अब तमिलनाडु राज्य की पुलिस भी मनीष कश्यप को गिरफ्तार करने के लिए पटना पहुंच गई है.
तमिलनाडु पुलिस की 4 सदस्य टीम पटना पहुंची है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार करने के बाद मनीष कश्यप को शनिवार या रविवार तक ट्रांजिट रिमांड पर तमिलनाडु ले जाया जाएगा. यूट्यूबर के खिलाफ दक्षिणी राज्य में भी एफआईआर दर्ज हैं. देखें Video:-
यूट्यूबर मनीष कश्यप ने शनिवार सुबह ही बेतिया के जगदीशपुर थाने में आत्मसमर्पण किया था. पुलिस आरोपी को अब स्थानीय अदालत में पेश करेगी.
इसी बीच, तमिलनाडु पुलिस भी बिहार की राजधानी पटना पहुंच गई है. संभावना जताई जा रही है कि ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को जल्द ही तमिलनाडु ले जाया जाएगा. पता हो कि पुलिस जब अपने अधिकारों की सीमा से बाहर जाकर किसी आरोपी को गिरफ्तार करती है तो उसे संबंधित जिले या राज्य की अदालत से परमिशन लेनी होती है.
तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर कथित हमलों के फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में यूट्यूबर मनीष कश्यप पर दोनों ही राज्यों में एफआईआर दर्ज की गई हैं.
जांचकर्ताओं के बार-बार प्रयास करने के बावजूद मनीष कश्यप आथिर्क अपराध इकाई के अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए. इसके बाद आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ. पुलिस और ईओयू की टीमों ने लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिल रहा था.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.