
यूजर ने Sonakshi Sinha से पूछा- कब कर रही हो शादी? एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने फैंस को अपडेट देती रहती है. हाल ही में सोनाक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के आस्क मी एनीथिंग सेशन में फैंस के कई सवालों के जवाब दिए हैं. जिसमें से एक फैन ने सोनाक्षी से उनकी शादी के बारे में भी पूछा.
सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी समय से सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं. सोनाक्षी को पिछली बार फिर 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में देखा गया था. इसके कुछ समय बाद उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली. रविवार को इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने आस्क मी एनीथिंग सेशन किया. इसमें उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. इस बीच एक फैन ने सोनाक्षी से उनकी शादी के बारे में भी पूछा, जिसका मजेदार जवाब सोनाक्षी ने दिया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












