
यूक्रेन में भारतीय हथियार पहुंचने से रूस हुआ नाराज? मोदी सरकार ने दिया जवाब
AajTak
हाल ही में कई रिपोर्टों में यह दावा किया गया कि भारत ने स्लोवेनिया या पोलैंड के माध्यम से अपने आर्टिलरी हथियारों को यूक्रेन भेजा था. सूत्रों के मुताबिक, भारत से यह हथियार यूक्रेन ने नहीं बल्कि किसी तीसरे देश ने खरीदे थे. भारत सरकार ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
भारत सरकार ने उन रिपोर्टों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें यह दावा किया गया था कि भारत ने यूरोप के माध्यम से यूक्रेन को हथियार सप्लाई किए थे. हाल ही में रूसी सरकार से जुड़े कुछ समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में यह दावा किया गया था कि यूक्रेन रूस के खिलाफ जिस आर्टिलरी (गोला-बारूद) का इस्तेमाल कर रहा है, उसे भारत ने निर्यात किया है.
गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय ने उन रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा है कि हम स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि हमने कोई भी हथियार या गोला-बारूद यूक्रेन को सप्लाई नहीं किया है.
अंग्रेजी अखबार ईटी के मुताबिक, रूस ने भारत के सामने यह मुद्दा तब उठाया है जब हाल ही में कई रिपोर्टों में यह दावा किया गया कि भारत, यूक्रेन को 155 मिमी आर्टिलरी शेल्स सप्लाई कर सकता है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि भारत हथियार डीलरों के माध्यम से या किसी भागीदार देश की सहायता से यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने की संभावना को तलाश रहा है.
यूरोपीय देशों के रास्ते भारत का हथियार पहुंचा यूक्रेनः रिपोर्ट
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि चूंकि, यूक्रेन को गोला-बारूद की सप्लाई करने वाले देशों में भारत शामिल नहीं है. ऐसे में भारत ने स्लोवेनिया या पोलैंड के माध्यम से अपने हथियारों को यूक्रेन भेजा था. सूत्रों के मुताबिक, भारत से यह हथियार यूक्रेन ने नहीं बल्कि किसी तीसरे देश ने खरीदे थे.
रिपोर्ट में कहा गया था कि इसकी पूरी संभावना है कि एक पश्चिमी देश ने भारत से 155 मिमी आर्टिलरी के गोले खरीदे और इसे यूरोपीय देश के रास्ते यूक्रेन को सप्लाई किया. जिस देश ने भारत से यह हथियार खरीदा है, वह नाटो का सदस्य भी है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










