
यूक्रेन ने कहा- अरेस्ट करो... मगर मंगोलिया ने पुतिन के स्वागत में बिछा दी लाल कालीन, चंगेज खान चौक पर भव्य स्वागत
AajTak
मंगोलिया की राजधानी उलानबटार पहुंचने पर राष्ट्रपति पुतिन का ग्रैंड वेलकम किया गया. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. यहां तक कि चंगेज खान के स्मारक को मंगोलिया और रूस के झंडे से रंग दिया गया. मंगोलिया के विदेश मंत्री बतमुंख खुद उनकी अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंची थीं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समय मंगोलिया के दौरे पर हैं. पुतिन का दो दिनों का यह दौरा ऐसे समय पर हुआ है, जब इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने मंगोलिया की सरकार को उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया. लेकिन गिरफ्तारी के आदेश को दरकिनार कर मंगोलिया सरकार ने पुतिन के स्वागत में लाल कार्पेट बिछा दिया.
मंगोलिया की राजधानी उलानबटार पहुंचने पर राष्ट्रपति पुतिन का ग्रैंड वेलकम किया गया. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. यहां तक कि चंगेज खान के स्मारक को मंगोलिया और रूस के झंडे से रंग दिया गया. मंगोलिया की विदेश मंत्री बटमुंख खुद उनकी अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंची थीं.
इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का क्या था आदेश?
इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट यानी आईसीसी ने 2023 में पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया था. उन्हें यूक्रेन में नरसंहार का जिम्मेदार ठहराया गया है. इस वजह से इंटरनेशनल कोर्ट ने मंगोलिया सरकार को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया था.
इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के आदेश के अनुसार, कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद अगर वह शख्स किसी भी आईसीसी सदस्य देश में कदम रखता है तो उसे गिरफ्तार करना उस मुल्क की जिम्मेदारी हो जाती है. इस वजह से पुतिन ऐसे किसी मुल्क की यात्रा करने से बच रहे थे, जो आईसीसी का सदस्य हो. वह इससे पहले चीन और उत्तर कोरिया जैसे देशों का दौरा कर चुके हैं, जो आईसीसी के सदस्य नहीं हैं.
रूस और मंगोलिया के रिश्ते क्यों हैं खास?

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.









