
यूं ही नहीं बदला गया नेहरू मेमोरियल का नाम, जानिए PM म्यूजियम नाम रखने के पीछे की असली वजह
AajTak
पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कि कार्यकारी परिषद के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने बताया देश के लिए सभी प्रधान मंत्रियों की भूमिका बराबर है ऐसे में बाकी प्रधानमंत्रियों का म्यूजियम कहीं और होना ठीक नहीं होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए नेहरू म्यूजियम के पीछे ही नया प्रधानमंत्री संग्रहालय बनाया गया है.
नेहरू मेमोरियल का नाम बदल कर प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी रख दिया गया है. नए नाम को लेकर जून में बैठक हुई इसके बाद इस पर मुहर लग गई. जैसे ही इसका नाम बदला ठीक वैसे बदले नाम पर सियासत भी होने लगी. ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल भी उठने लगे कि आखिर इसका नाम बदला क्यों गया है और इसकी क्या जरूरत थी? इन तमाम सवालों के जवाब को जानने के लिए और बदले हुए नाम पर हो रही सियासत के बारे में समझने के लिए हमने पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कि कार्यकारी परिषद के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश से बात की.
सवाल 1- नाम बदलने कि बड़ी वजह क्या थी? दरअसल यहां पहले केवल नेहरू म्यूजियम था लेकिन कुछ वक्त पहले जब ये तय हुआ कि यहां सभी प्रधामंत्रियों के बारे में लोगों को बताया जाए. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना था कि ऐसा म्यूजियम होना चाहिए जहां देश के सभी प्रधामंत्रियो के बारे में पता चले सके. नेहरू म्यूजियम में 28 एकड़ जमीन थी जिसमें से कुछ जगह का इस्तेमाल करते हुए प्रधानमंत्री म्यूजियम बनाया गया.
सवाल 2- नेहरू म्यूजियम का नाम बदलने पर सियासत होने लगी है ? इसके जवाब में यह सूर्य प्रकाश बताते हैं किनेहरू म्यूजियम लाइब्रेरी का कार्यभार अब पहले से ज्यादा बढ़ गया है, पहले यह सिर्फ नेहरू म्यूजियम और लाइब्रेरी था लेकिन अब यहां पर प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी है. इसलिए जैसे ही दायित्व बड़ा वैसे ही इसके नाम बदलने पर भी विचार किया जाने लगा जिसके तहत इसका नाम बदल गया है.
सवाल 3- ये विचार कब किया गया कि नाम बदला जाए? नेहरू मेमोरियल की एग्जीक्यूटिव कमिटी की जनरल बॉडी ने 15 जून को बैठक की जिसमें ये तय किया गया कि इसका नाम बदला जाना चाहिए. उसके बाद कानून के तहत जो नई बॉडी की दूसरी बैठक हुई यह मीटिंग 18 जुलाई को हुई जिसमें नाम बदलने पर पूरी तरह से मुहर लग गई.
सवाल 4- इस संग्रहालय में लोग सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में जान सकेंगे लेकिन इस पर राजनीति भी होने लगी है इसकी क्या वजह है? नाम बदलने पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए क्योंकि जैसे ही म्यूजियम का दायित्व बड़ा है. तब उसके नाम को बदलने पर विचार किया गया क्योंकि अब इसमें सभी प्रधानमंत्री शामिल है इसलिए एक ऐसा नाम सुना गया जिसमें सभी प्रधानमंत्रियों की भागीदारी भी हो.
सवाल 5- विरोध ये कह कर भी जताया जा रहा है कि नाम नेहरू म्यूजियम भी रखा जा सकता था? इस तरह की बात करना ठीक नहीं होगा क्योंकि अगर इसका नाम आज भी नेहरू म्यूजियम ही रहेगा तो यह कैसे पता चल सकेगा कि इस म्यूजियम में देश के सभी प्रधानमंत्रियों की जानकारी दी गई है. अगर हम लोकतंत्र की बात करते हैं तो हमें जो विवधता देश में है कि कितने प्रधानमंत्री जो अलग अलग राज्यों से हैं और अलग अलग भाषा बोलते है, तो क्या हम बाकी जो 14 प्रधानमंत्री हैं उनके नाम को मान्यता ना दें? क्या यह उनके साथ गलत नहीं होगा. इसमें राजनीति क्यों करना क्योंकि नेहरू म्यूजियम आज भी ठीक वैसा ही है जैसा पहले था उसमें 17 साल के कार्यकाल का पूरा ब्योरा दिया हुआ है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










