
'या तो आप AAP में आ जाओ या मुझे कांग्रेस में बुला लो...', सिद्धू का दावा- भगवंत मान ने कांग्रेस ज्वाइन करने के लिए किया था संपर्क, बोले- चुनौती दें तो जगह भी बताऊंगा
AajTak
सिद्धू ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान यह बात कही. दरअसल उनसे उन अफवाहों के बारे में पूछा गया कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं और क्या पार्टी ने उनसे संपर्क किया है. उन्होंने इंटरव्यू की एक क्लिप अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है. सिद्धू के दावों पर मान की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त करते हुए उनसे संपर्क किया था. सिद्धू ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान यह बात कही. दरअसल उनसे उन अफवाहों के बारे में पूछा गया कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं और क्या पार्टी ने उनसे संपर्क किया है. उन्होंने इंटरव्यू की एक क्लिप अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है. सिद्धू के दावों पर मान की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
मेरे डिप्टी बनना चाहते थे मानः सिद्धू सिद्धू ने मीडिया से पूछे गए सवाल का जवाब देने के साथ कहा कि, "मैं आपको एक बात बता सकता हूं कि असल में मुझसे किसने संपर्क किया था. भगवंत मान साहब मेरे पास आए थे. अगर वह कहेंगे तो मैं उन्हें वह जगह भी बताऊंगा, जहां वे मिले थे.'' कांग्रेस नेता ने कहा, "उन्होंने मुझसे कहा कि पाजी, अगर मैं उन्हें (भगवंत मान) कांग्रेस में शामिल करा दूं तो वह मेरे डिप्टी बनने के लिए तैयार हैं और उन्होंने मुझसे यह भी कहा कि अगर आप (सिद्धू) आम आदमी पार्टी में आ जाएं, फिर भी वह मेरे डिप्टी बनने के लिए तैयार हैं.
'कांग्रेस के प्रति हूं प्रतिबद्ध' कांग्रेस नेता सिद्धू ने यह भी दावा किया कि उन्होंने पंजाब सीएम भगवंत मान से कहा कि वह कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और उनके लिए उन्हें छोड़ना संभव नहीं है. नवजोत सिद्धू ने कहा कि उन्होंने मान से कहा कि यदि वह चाहें तो कांग्रेस में शामिल होने के लिए उनका स्वागत है और उन्हें दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से बात करनी चाहिए. इसके बाद आगे कोई चर्चा नहीं हुई.
भगवंत मान पर साधा निशाना नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य पंजाब के लोगों की सेवा करना है. उन्होंने पंजाब पर बढ़ते कर्ज को लेकर मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ''वे विमान और लक्जरी वाहनों में चलते हैं लेकिन कर्ज पंजाबियों को चुकाना पड़ता है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







