
यास चक्रवात खत्म होने के बाद भी बिगड़े हैं इलाकों के हालात, घर के सामने बह रहा बाढ़ का पानी
AajTak
यास महा चक्रवात तूफान के बाद के प्रभाव के कारण पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तबाही का मंजर जारी है. वहां मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, इस वजह से उत्तरपाड़ा के माखला इलाके में नदी पर बने बांध के टूट जाने से रिहायशी इलाकों में बारिश और नदी का पानी घुसता चला जा रहा है.
यास महा चक्रवात तूफान के बाद के प्रभाव के कारण पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तबाही का मंजर जारी है. वहां मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, इस वजह से उत्तरपाड़ा के माखला इलाके में नदी पर बने बांध के टूट जाने से रिहायशी इलाकों में बारिश और नदी का पानी घुसता चला जा रहा है. (हुगली से भोलानाथ साहा की रिपोर्ट) बारिश की वजह से बने हालातों की वजह से लोग घुटने भर पानी में गुजरकर अपने घरों और रास्तों में जाने को मजबूर हैं. उत्तरपारा- कोतरंग नगरपालिका के प्रशासक दिलीप यादव के प्रयास से आनन-फानन में पीड़ित परिवारों को घटनास्थल से हटाकर साइक्लोन सेंटर में पुनर्वास के लिए ले जाया गया है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












