
यात्री ने एयरहोस्टेस को पकड़कर दांत से काटा, करानी पड़ी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
AajTak
अमेरिका जाने वाली ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) की एक फ्लाइट को बुधवार को मजबूरन टोक्यो लौटना पड़ा. यहां नशे में धुत एक यात्री ने फ्लाइट में एक केबिन अटेंडेंट को काट लिया था. फ्लाइट लैंड होते ही शख्स को गिरफ्तार किया गया और कार्रवाई की जा रही है.
हाल में मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक यात्री करीब एक घंटे तक टॉयलेट के अंदर फंसा रहा. टॉयलेट के गेट में लगे लॉक में खराबी आ गई थी. खैर ये तो तकनीकी खराबी थी लेकिन बीते दिनों फ्लाइट के भीतर पेशाब कांड से लेकर मुक्का कांड तक की खबरें आती रही हैं. इसी कड़ी में ताजा मामला तो और भी अनोखा है.
फ्लाइट में केबिन अटेंडेंट को काट लिया
दरअसल,अमेरिका जाने वाली ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) की एक फ्लाइट को बुधवार को मजबूरन टोक्यो लौटना पड़ा. यहां नशे में धुत एक यात्री ने फ्लाइट में एक केबिन अटेंडेंट को काट लिया था. समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि कथित तौर पर 55 वर्षीय अमेरिकी व्यक्ति बहुत ज्यादा नशे में था, जब उसने क्रू के सदस्य की बांह पर बुरी तरह काट लिया था. इससे वह घायल हो गई.
वापस हानेडा हवाई अड्डे पर लैंड कराई फ्लाइट
एएनए के प्रवक्ता ने आगे कहा कि घटना के बाद, 159 यात्रियों के साथ विमान के पायलटों ने फ्लाइट को वापस हानेडा हवाई अड्डे पर लैंड करा दिया. इसके बाद नशे में धुत्त यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया. जापानी मीडिया के अनुसार शख्स ने नशा उतरने पर पुलिस से कहा कि मुझे कुछ भी याद नहीं है.
एएनए की फ्लाइट में दूसरी फोर्स लैंडिंग

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












