
'यही देखना रह गया था...', न नाच-गाना, न अश्लीलता, अब दिल्ली मेट्रो में ये क्या हो रहा, VIDEO
AajTak
दिल्ली मेट्रो के अजीबोगरीब वीडियो अक्सर वायरल होते हैं. लेकिन ताजा वीडियो कुछ ज्यादा ही अनोखा है. इसमें एक लड़की भीड़ में खड़ी रहकर कुछ ऐसा कर रही है जिससे सब हैरान हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग कहने लगे- बस यही देखना रह गया था.
बीते दिनों दिल्ली मेट्रो से कई अजब गजब वीडियो सामने आए. वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. अब दिल्ली मेट्रो में एक और लड़की का वीडियो वायरल हुआ है. न इसमें कोई नाच रहा न गा रहा है, न ही कोई अश्लीलता कर रहा है. लेकिन फिर भी ये बहुत अजीब है.
'बस अब यही देखना रह गया था'
दरअसल, वीडियो में मेट्रो में सफर कर रही लड़की कोच के प्लगप्वाइंट में अपना स्ट्रेटनर लगाकर अपने बाल स्ट्रेट कर रही है. इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना दिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. अब ये वायरल हो गया है. इसमें दिख रहा है कि मेट्रो की भीड़ में खड़ी लड़की प्लगप्वाइंट में लगे स्ट्रेटनर से बड़े आराम से अपने बाल सीधे किए जा रही है. ट्विटर पर @Bitt2da नाम की आईडी से इसे शेयर किया गया. इसके कैप्शन में लिखा है- बस अब यही देखना रह गया था.
'दिल्ली मेट्रो में लोग कपड़े धोना...'
अब सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई इसपर नाराजगी दिखा रहा है तो कोई मजे ले रहा है. एक यूजर ने लिखा- देर से उठने पर ऐसे ही रास्ते में तैयार होना पड़ता है. वहीं किसी ने लिखा ये मेट्रो की बिजली का भी भरपूर यूज कर रही है. गजब हाल है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- अब दिल्ली मेट्रो में लोग कपड़े धोना और नहाना भी शुरू कर देंगे.
दिल्ली मेट्रो में लिपलॉक

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












