
यहां 200 रुपये में मिलती है हीरे की 'खान', एक भी हीरा निकला तो रातों-रात बन जाएंगे करोड़पति
AajTak
Panna Diamond Mines: मध्यप्रदेश के पन्ना में एक मजदूर को खनन में एक हीरा मिल गया है, जिसकी कीमत 80 लाख से 1 करोड़ के बीच बताई जा रही है. यहां आसानी से हीरे के खनन का काम शुरू किया जा सकता है.
मध्यप्रदेश के पन्ना से एक खबर आई है कि वहां एक मजदूर को खनन में एक हीरा मिला है. हीरे की कीमत 80 लाख बताई जा रही है और नीलामी में इसके रेट और भी ज्यादा मिल सकते हैं. खास बात ये है कि जहां हीरा मिला है, उस जगह खुदाई का पट्टा इस मजदूर के पास ही था और उसने दो महीने ही ये खदान लगाई थी.
जी हां, हीरों की नगरी पन्ना में हीरे की खदान लेनी है तो इसका पट्टा आपको सिर्फ 200 रुपये में ही मिल जाता है. आप 200 रुपये देकर खुदाई कर सकते हैं. साथ ही यहां बेशकीमती हीरे निकलना काफी आम है और अक्सर यहां हीरे निकलते हैं और लोग रातोंरात करोड़पति बन जाते हैं.
आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर 200 रुपये में कैसे हीरे की खदान का पट्टा मिल सकता है, तो आपको बताते हैं कि आखिर ये कैसे संभव है. साथ ही आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं कि पन्ना में किस तरह से हीरा की खदान का पट्टा लिया जाता है और हीरा निकलने के बाद उस पर किसका हक होता है और कितनी कमाई होती है.
क्या है मजदूर की कहानी?
पन्ना में किस्मत जिस मजदूर की खुली है, उसका नाम राजू गोंड है. राज गोंड के पिता चुनवादा गोड ने हीरा कार्यालय से दो महीने पहले ही पट्टा लिया था. वैसे राजू ट्रैक्टर ड्राइवर हैं और साथ ही में खदान का काम भी करते हैं. अब राजू को खुदाई में चमचमाता हुआ जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये है और नीलामी में ज्यादा दाम भी मिल सकते हैं. उनका हीरे का पट्टा कृष्णा कल्याणपुर पट्टी क्षेत्र में है. ये 19 कैरेट 22 सेंट का बड़ा हीरा है.
कितने में मिलता है हीरा खनन पट्टा?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








