
यहां 14 फरवरी को नहीं होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, सभी स्कूल रहेंगे बंद
AajTak
JAC Jharkhand 10th, 12th Board Exam 2025 Postponed: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 14 फरवरी को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. झारखंड बोर्ड ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है, अब ये परीक्षाएं 4 मार्च को आयोजित की जाएंगी. इसके अलावा 14 फरवरी को स्कूल भी बंद रहेंगे.
Jharkhand Board Exam 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 14 फरवरी को होने वाली झारखंड 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीख को लेकर जरूरी नोटिस जारी किया है. जेएसी ने परीक्षा स्थगित करने के साथ नई तारीख की भी जानकारी दी है.
झारखंड 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी हैं. इस बार करीब 7.84 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया है. परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही हैं. जेएसी 10वीं की परीक्षाएं पहली शिफ्ट में सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि 12वीं की परीक्षाएं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जा रही हैं. 14 फरवरी को भी 10वीं-12वीं की परीक्षा होनी थी, लेकिन एक दिन पहले जेएसी परीक्षा स्थगित कर दी.
14 फरवरी को क्यों नहीं होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा? झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें शब-ए-बारात की छुट्टी की वजह से इन परीक्षाओं को 4 मार्च के लिए शिफ्ट कर दिया गया है.
14 फरवरी को बंद रहेंगे सभी राज्य के सभी स्कूल ताजा नोटिस के अनुसार, मैट्रिक की खरिया, खोरठा, कुंदमाली और नागपुरी परीक्षाएं अब 4 मार्च को होंगी. इसी तरह, इंटरमीडिएट कोर भाषा परीक्षाएं- हिंदी ए और अंग्रेजी ए- भी उसी तिथि पर स्थानांतरित कर दी गई हैं. परीक्षा री-शेड्यूल करने के अलावा, राज्य के सभी स्कूल छुट्टी के कारण बंद रहेंगे.
यहां देखें जेएसी का जरूरी नोटिस-

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









