
यहां कंडोम के एक पैकेट की कीमत 60,000 रुपये, लोग हैरान
AajTak
लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में कंडोम की कीमत 60,000 रुपये तक पहुंच गई है. इस कीमत में एक ब्रांडेड टीवी आसानी से खरीदा जा सकता है. मामला वेनेजुएला में सोशल मीडिया में बना हुआ है. ऐसे में अभी तक कंडोम की कीमत में इजाफे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
कई देशों में कंडोम सरकार द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराए जाते हैं लेकिन एक देश ऐसा भी है, जहां कंडोम के एक पैकेट की कीमत लगभग 60,000 रुपये है.
यह देश वेनेजुएला है. यूं तो महंगे ब्रांडेड कंडोम के लिए लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ती है लेकिन वेनजुएला में कंडोम का एक पैकेट 60,000 रुपये तक में बिक रहा है. इसके बावजूद इतने महंगे कंडोम खरीदने के लिए स्टोर्स के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है.
इसके साथ ही देश में कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स की कीमत भी आसमान छू रही है. वेनेजुएला में यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.
वेनेजुएला एक ऐसा देश है, जहां गर्भपात कराना अपराध है. अगर कोई गर्भपात कराया पाया जाता है तो ऐसे में कड़ी सजा की व्यवस्था है.
संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2015 के मुताबिक, वेनेजुएला में किशोरियों में गर्भावस्था के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. इस मामले में वेनेजुएला लैटिन अमेरिकी देशों में सबसे आगे है.
वेनेजुएला जैसे देशों में, जहां किशोरियों में गर्भावस्था सबसे अधिक है. गर्भपात पर पाबंदी लगी है, ऐसे में कंडोम की कीमतों में यह इजाफा चौंकाता है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












