
यमुना सफाई की धीमी रफ्तार से दुखी सीएम केजरीवाल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी में गिरने वाले चार प्रमुख नालों के संबंध में अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि इनसे कोई भी अपशिष्ट पदार्थ नदी में न जाने पाए. इस दौरान दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने चार प्रमुख ड्रेन की सफाई के लिए एक विस्तृत योजना भी पेश की है.
दिल्ली में यमुना नदी की सफाई से जुड़ी परियोजना की धीमी रफ्तार पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निराशा ज़ाहिर की है. सीएम केजरीवाल ने अधिकारियों को खास निर्देश जारी करने के साथ-साथ अगले सप्ताह फिर से समीक्षा बैठक बुलाने के आदेश दिए हैं. दरअसल, गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में यमुना नदी की सफाई से संबंधित एक बैठक बुलाई गयी थी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ऑफिस की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि बैठक के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने परियोजना की धीमी प्रगति और देरी पर असंतोष व्यक्त किया और निर्धारित समय सीमा से पहले सभी परियोजनाओं का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












