
'यमुना को लेकर जिन्होंने किया पाप...जनता ने उन्हें साफ किया', AAP पर CM रेखा गुप्ता का निशाना
AajTak
रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा, झाड़ू से यमुना की सफाई नहीं हो पाई. ये काम डबल इंजन मशीन से होगा. गंगा-यमुना ज्ञान और भक्ति की प्रतीक हैं, रस की धारा है यमुना. श्रद्धा से ज्ञान और ज्ञान से जीवन सुगम होता है. आनंदमय होता है जीवन.
दिल्ली की नवनिर्वाचित सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना की सफाई को लेकर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने रविवार को कहा, यमुना को लेकर जिन्होंने पाप किया, जनता ने उनको साफ कर दिया. झाड़ू फेर दी दिल्ली की जनता ने. यमुना सफाई और रिवर फ्रंट बनने के बाद वहां भी बड़ा सत्संग आयोजित होगा. मैं खुद गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को आमंत्रित करने जाऊंगी.
रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा, झाड़ू से यमुना की सफाई नहीं हो पाई. ये काम डबल इंजन मशीन से होगा. गंगा-यमुना ज्ञान और भक्ति की प्रतीक हैं, रस की धारा है यमुना. श्रद्धा से ज्ञान और ज्ञान से जीवन सुगम होता है. आनंदमय होता है जीवन.
'राज्य को लेनी चाहिए धर्म के रक्षा की जिम्मेदारी'
उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा करने से धर्म हमारी रक्षा करता है. राज्य को धर्म रक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. ज्ञान और ध्यान समाज के लिए बुनियादी कुंजी है.
दिल्ली की सीएम ने कहा कि महमूद गजनवी ने हजार साल पहले 17 बार आक्रमण किए और 18वीं बार सोमनाथ मंदिर को नष्ट कर लूटपाट की. दक्षिण भारत के अग्निहोत्री ब्राह्मणों ने उस ज्योतिर्लिंग के अंश सहेज कर रखे. उन्होंने उनके शिवलिंग बनाए और हजार साल तक उनकी गोपनीय रूप से पूजा की. कांची शंकराचार्य की प्रेरणा से ये सोमनाथ के मूल अंश लिंग स्वरूप होकर हमारे पास आए.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







